फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: क्रेडिट कार्ड की जानकारी का झांसा देकर खाते से निकाले 1.75 लाख रुपये

Sat, 25 Jan 2025 10:30 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के मोहल्ला तार वाली गली निवासी महिला अधिवक्ता वंदना शर्मा को क्रेडिट कार्ड की जानकारी का झांसा देकर साइबर ठगों ने उनके खाते से 1.75 लाख रुपये निकाल लिए। पीडि़त अधिवक्ता ने थाना साइबर क्राइम में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

अधिवक्ता ने बताया कि 17 जनवरी को उन्होंने अपने क्रेडिट कार्ड संबंधित जानकारी के लिए कस्टमर केयर नंबर पर कॉल किया था। दो बार कॉल करने के बावजूद भी उनकी बात नहीं हो पाई थी। इसके कुछ देर बाद उनके मोबाइल नंबर पर अज्ञात नंबर से कॉल आई थी। कॉल करने वाले व्यक्ति ने अपने आपको कस्टमर केयर से बोलने की बात कही थी। इस दौरान कॉल करने वाले व्यक्ति से बातें करते समय उनके खाते से दो बार में 1.75 लाख रुपये निकल गए।

सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि अधिवक्ता की तहरीर पर साइबर ठगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। साइबर पुलिस मोबाइल नंबर के आधार पर साइबर ठगों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें