फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़ में बिन बरसे लौट गए बदरा

Fri, 01 Jul 2016 09:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
छाए काले बादल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भीषण गर्मी व उमस से लोगों का पीछा नहीं छूट रहा। शुक्रवार को दिन भर आसमान में बादल छाए रहे,  लेकिन बरसे लौट गए। हर कोई यही दुआ कर रहा था कि जल्द बारिश हो जाए।
विज्ञापन

शुक्रवार को हालांकि दिन भर आसमान में बादल छाए रहे।

एक दो बार हल्की धूप भी निकली लेकिन बादल फिर से छा जाते थे। लेकिन गर्मी और उमस ने उसके बाद भी पीछा नहीं छोड़ा। उमस के कारण लोगों का कुछ देर भी बैठना मुश्किल हो रहा था।

पसीनों में लतपथ लोग बस यही दुआ कर रहे थे कि जल्द ही बारिश हो जाए ताकि इस भीषण गर्मी से राहत मिल सके। किसान भी आसमान में बादल देखकर यहीं दुआ कर रहे थे कि जल्द बारिश हो जाए
विज्ञापन


लेकिन शाम तक बारिश न होने के कारण उनके भी अरमानों पर पानी फिर रहा था। खेतों में इस समय बारिश की बहुत आवश्यकता है ताकि धान की फसल की रौपाई हो सके। बारिश न होने से किसान परेशान हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें