आर्य समाज के आह्वान पर मंगलवार शहरवासियों ने एनआईए के डीएसपी तंजील अहमद को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान लोगों ने आतंकवाद के खिलाफ ठोस कदम उठाने की मांग की।
आर्य समाज के जिलाध्यक्ष डा. विकास अग्रवाल ने कहा कि आतंकवाद किसी धर्म या जाति का सूचक नहीं है। हम सभी को तंजील अहमद की शहादत से प्रेरणा लेनी चाहिए और मिलकर आतंकवाद को उखाड़ फेंकना चाहिए।
एसएसवी इंटर कालेज के प्रबंधक आनंद प्रकाश ने कहा कि एनआईए के डीएसपी तंजील अहमद की निर्मम हत्या देश के लिए बहुत बड़ी क्षति है। हम सभी को उनकी शहादत को नमन करना चाहिए और आतंकवाद के खिलाफ सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिए।
इस दौरान राजकृपाल कबाड़ी, कुंवरपाल आर्य, ब्रजेश गोयल सर्राफ, सौरभ सर्राफ, पारितोष गर्ग, नरेंद्र कबाड़ी, डा. शिवकुमार, नरेंद्र आर्य, रामस्वरूप भारती, सरदार मनप्रीत सिंह, मंगल सैन गुप्ता, सुरेंद्र गुप्ता, डा. सीता अग्रवाल, विशाल मित्तल आदि मौजूद रहे।