फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य सचिव ने पर्यावरण को शुद्ध करने का दिलाया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य सचिव ने पर्यावरण को शुद्ध करने का दिलाया संकल्प
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। गंगा तट पर बसे गांव पुष्पावती पूठ में हो रहे विकास कार्यों का पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मुख्य सचिव ने अन्य अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को पर्यावरण को शुद्ध करने का संकल्प दिलाया और गंगा तट पर पौधा रोपने के लिए दिशानिर्देश भी दिए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अपर मुख्य सचिव पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग मुकेश कुमार ने गढ़ तहसील क्षेत्र के गांव पुष्पावती पूठ में हो रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक अंजनी आचार्य भी मौजूद रहे। उन्होंने इस दौरान गंगा किनारे बनाए जा रहे 100 फीट के घाट का भी निरीक्षण किया, उन्होंने कार्यदायी संस्था के कर्मचारियों से कहा कि पूठ में घाट निर्माण के कार्य में अनियमितता नहीं मिलनी चाहिए। जिससे आने वाले समय में किसी को नुकसान न पहुंचे। उन्होंने कहा कि गंगा तट पर आने वाले समय में सरकार द्वारा अन्य विभिन्न प्रोजेक्ट पर कार्य किए जाएंगे। गंगा तट पर सतत विकास किया जाना है, जिसके लिए वन विभाग द्वारा सामाजिक संगठनों से जुड़कर गंगा तट पर पौधारोपण किया जाना चाहिए। जिससे पर्यावरण का शुद्धीकरण हो सके। वहीं मुख्य वन संरक्षक एमके जानू और डीएफओ राजेश भारती ने भी गंगा तट पर बनने वाले बॉयो शौचालय, बॉयोडायर्वसिटी पार्क की स्थापना, गंगा किनारे हरित पट्टी विकसित करना, डॉल्फिन इंटरपेटेशन सेंटर समेत अन्य विकास कार्यों को लेकर भी निरीक्षण किया। इस मौके पर सूबेदार जगदीश सिंह चौहान, मूलचंद आर्य, महेश केवट, दिनेश कुमार, राजीव आचार्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें