फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तो नेटवर्किंग कंपनी का प्रोडक्ट बिकवा रहे थे डीओ

Wed, 08 Mar 2017 09:24 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
कीटनाशक - फोटो : demo pic
विज्ञापन
जिला कृषि अधिकारी द्वारा कीटनाशकों की दुकानों से जबरन एक कंपनी का प्रोडक्ट बिकवाने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। डीओ जिस कीटनाशक की बिक्री करा रहे थे, वह एक नेटवर्किंग कंपनी का प्रोडक्ट है।
विज्ञापन


दवा की बोतल पर इसका उल्लेख देख अब दुकानदार भी सकते में हैं। दुकानदारों का आरोप है कि डीओ के परिवार का ही एक सदस्य नेटवर्किंग कंपनी से जुड़ा है, जिससे मिलकर ही डीओ इस कीटनाशक की जबरन बिक्री करा रहे हैं।

बता दें कि, मंगलवार को बीज, उर्वरक विक्रेताओं ने जिला कृषि अधिकारी पर जबरन एक कीटनाशक दवा की बिक्री कराने का आरोप लगा प्रदर्शन किया था। डीओ ने जिलेभर की दुकानों पर उक्त कीटनाशक दवा का स्टॉक रखवा दिया था।
विज्ञापन


दो बार दुकानदार घाटा उठाकर इस प्रोडक्ट को बेच भी चुके थे। लगतार घाटा होने पर दवा विक्रेताओं ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया था। बुधवार को दुकानदार महिपाल सिंह, सुजीत सिंह, अनिल त्यागी,

गुरदेव सिंह और योगेंद्र सिंह ने बताया कि डीओ ने जो कीटनाशक उनके प्रतिष्ठानों पर रखवाया है वह एक नेटवर्किंग कंपनी का प्रोडक्ट है। बोतल पर भी नेटवर्किंग कंपनी का नाम अंकित है। उन्होंने बताया कि इस कंपनी का जितना प्रोडक्ट उसके सदस्य द्वारा बेचा जाता है, उतना ही कमीशन बढ़ता जाता है।

इतना ही नहीं दुकानदारों का आरोप है कि जिला कृषि अधिकारी का एक परिवारिक सदस्य उक्त कंपनी से जुड़ा हुआ है, इसी के चलते डीओ ने इस कीटनाशक को जबरन बिक्री के लिए उनके प्रतिष्ठानों पर रखवाया है।

वहीं, जिला कृषि अधिकारी शिवकुमार ने बताया कि दुकानदार उन पर झूठा आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कोई कीटनाशक दुकानों पर नहीं रखवाया है और न ही वह नेटवर्किंग कंपनी के लिए कार्य कर रहे हैं। वहीं, एसडीएम मीनू राणा ने बताया कि मामला संज्ञान में है, शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें