फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: सड़क हादसे में एनसीसी बटालियन के चालक की मौत

Tue, 04 Feb 2025 10:31 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबूगढ़। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि जिला बुलंदशहर के गांव वाजिदपुर बड्ढा निवासी धर्मेंद्र (55) एनसीसी 38 बटालियन हापुड़ में चालक के पद पर तैनात थे। मंगलवार की दोपहर लगभग पौने चार बजे वह ड्यूटी खत्म कर बाइक पर सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे। बीबीनगर रोड स्थित सत्तावन चौराहे के पास पहुंचने पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर खंभे से जा टकराई। हादसे में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसे की सूचना पर थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता पुलिस बल व फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान यहां लोगों की भीड़ भी एकत्र हो गर्ई। पुलिस टीम ने आसपास के लोगों से शव के शिनाख्त का प्रयास किया। शिनाख्त करने के बाद पुलिस ने बटालियन के सूबेदार योगेंद्र सिंह व मृतक के पुत्र दीपक को दी। सूचना पर परिजन ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे और बटालियन के जवान यहां पहुंचे थे। सीओ ने प्रथमदृष्टया हादसा बाइक के खंभे से टकराने से हुआ है। सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें