गढ़मुक्तेश्वर। जनपद मेरठ के थाना किठौर क्षेत्र के गांव राधना निवासी शमशेर ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी हुमा परवीन का निकाह सिंभावली के गांव सिखेड़ा निवासी युवक के साथ की थी। शमशेर का कहना है कि 15 अक्तूबर को बीमारी के कारण उनके दामाद का निधन हो गया।
पति की मौत के बाद बेटी अपने मकान का ताला लगाकर मायके आ गई। पीड़ित ने बताया कि बेटी के पड़ोस में रहने वाले लोगों ने फोन पर सूचना दी कि ससुराल पक्ष के लोगों ने बेटी के मकान का ताला तोड़कर वहां से हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया है। आरोपी उनकी बेटी के मकान पर भी कब्जा करना चाहते हैं।
पीड़ित ने बताया कि इस संबंध में थाने में भी तहरीर दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। इस कारण उन्हें सीओ कार्यालय में शिकायत दर्ज करानी पड़ी। शिकायत के आधार पर थाना पुलिस को मामले की जांच का निर्देश दिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। - स्तुति सिंह, सीओ