फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र आज से प्रारंभ, सजे देवी दरबार

Mon, 27 Mar 2017 09:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
नवरात्र आज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आज से शुरू हो रहे नवरात्र के लिए मंदिर सज गयेे हैं। कई मंदिरों को बिजली की लाइटों से सजाया गया है। पहले नवरात्र पर हजारों की संख्या में महिला और पुरुष मां शैल पुत्री की पूजा अर्चना कर गुणगान करेंगे।
विज्ञापन


शहर के प्रमुख चंडी मंदिर, मंशादेवी मंदिर, फ्रीगंज रोड स्थित नौ देवी मंदिर, माहेश्वरी मंदिर, शीतला माता मंदिर, हरमिलाप मंदिर, चितौली मंदिर, दोयमी मंदिर समेत अनेक मंदिरों में सफाई व्यवस्था पूरी कर मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया है।

नवरात्र में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिरों में पूजा अर्चना करने के लिए आते हैं। सूरज की पहली किरण से पहले ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु नंगे पांव मंदिरों में पहुंचना शुरू कर देते हैं।
विज्ञापन


श्री मंशा देवी मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी महेश तोमर ने बताया कि मंदिर में सभी तैयारी पूरी हो चुकी हैं। श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की दिक्कत नहीं होगी। नवरात्र की तैयारियों को लेकर मंदिर को लाइटों से सजाया गया है।

ज्योतिषाचार्य पंडित संतोष त्रिपाठी ने बताया कि 28 मार्च से चैत्र नवरात्र प्रारंभ हो रहा है। लेकिन इस दिन सुबह 8.27 बजे तक अमवस्या रहेगी। उसके बाद प्रतिपदा तिथि का आरंभ होगा। सुबह 8.40 से 9.10 बजे तक वृष लग्न में कलश स्थापन का शुभ मुहुर्त रहेगा।

उसके पश्चात 11.30 से 12.30 बजे तक अभिजीत मुहूर्त में कलश स्थापन कर सकते हैं। इस दिन से विक्रमी संवत 2074 का आरंभ हो रहा है। इस वर्ष का राजा मंगल है, जो पाप ग्रह होने के कारण अमंगल माना जाता है।


सर्वप्रथम अपने घर के मंदिर से ईशान कोण को गोबर से लीपकर मिट्टी और जौ मिलाकर रखें, उसके ऊपर मंगल कलश के रूप में घड़ा अथवा तांबे का कलश विराजमान करें। उसमें एक सिक्का, सुपारी, लांग, फूल, दुर्वा, सतावर, मिट्टी, जौ अन्य औषधि डालकर आम की टहनी लगाएं।

उसके ऊपर नारियल को कलावा या चुनरी से लपेटकर स्थापित करें और प्रतिदिन कलश का मां आद्यशक्ति के रूप में पूजा करें। उसके दाएं हाथ पर अखंड दीपक चावल के ऊपर विराजमान करें व मां लक्ष्मी के रूप में उसकी पूजा करें।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें