फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: लूट का विरोध करने पर महिला की हत्या

Fri, 26 Apr 2024 12:06 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान की पूर्व संध्या पर नगर के मोहल्ला रिफ्यूजी कॉलोनी में पुलिस चेक पोस्ट से चंद कदमों की दूरी पर व्यापारी की मां की चार बदमाशों ने लूट का विरोध करने पर सिर पर वार कर निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। सूचना पर सैकडों लोग मौके पर पहुंच गए। सरेशाम महिला की हत्या से लोगों में रोष व्याप्त है। एसपी समेत पुलिस के आलाधिकारियों ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


मोहल्ला निवासी रोहित सेठी नगर के मेरठ रोड पर धार्मिक अनुष्ठान से जुड़ी सामग्री का कारोबार करते है। उनके परिवार में उनकी मां कमलेश(60 वर्ष) ही रहती हैं। रोहित के पिता की मृत्यु करीब नौ साल पहले हो चुकी है। वहीं रोहित की पत्नी करीब तीन साल से पंजाब के चंड़ीगढ़ में अपने मायके में रह रही है। रोजमर्रा के भांति उनकी मां दोपहर को घर से दुकान पर गई थी। देर शाम करीब साढ़े आठ बजे वह दुकान से घर लौटीं। जहां मकान के मुख्य गेट का ताला टूटा देखकर वह दंग रह गईं। अंदर जाकर देखा तो चार लोग कमरे में अलमारी से सामान चोरी करके ले जा रहे थे। उन्होंने बदमाशों को रोकने का प्रयास किया, तो बदमाशों ने सिर पर वार कर दिया। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जिसके बाद बदमाश भाग निकले। बता दें कि जिस स्थान पर घटना हुई है वहां से पुलिस चेकपोस्ट कुछ ही कदमों की दूरी पर है। वहां से घटना को अंजाम देकर बदमाशों के भाग जाने के बाद लोगों में भारी रोष व्याप्त है। इसको लेकर चर्चा बनी हुई है।

क्या पहचान होने के बाद हुई है महिला की हत्या ?

महिला की हत्या के बाद तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं, लोगों का कहना है कि मकान का ताला टूटने के बाद महिला कि हत्या होने में कहीं न कहीं जान पहचान के व्यक्ति का भी हाथ हो सकता है। संभवत: महिला ने किसी बदमाश को पहचान लिया, जिसके चलते हत्या हो गई।
विज्ञापन


बदमाशों ने ढ़का हुआ था चेहरा

लूट के के विरोध पर महिला की हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की जांच में सामने आया है कि घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों ने चेहरा ढ़का हुआ था। वहीं बदमाशों को घर के बाहर खेल रहे कुछ बच्चों ने भागते हुए देखा था।

सीसीटीवी कैमरों की जांच में जुटी पुलिस

महिला की हत्या के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस दौरान पुलिस ने घटना स्थल के बराबर वाले घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटैज की जांच शुरू कर दी है। जिसके जरिए बदमाशों को पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
कोट -

घटना की जांच की जा रही है, आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से आरोपियों की शिनाख्त की जाएगी। घटनाक्रम के खुलासे के लिए टीमों का गठन किया जा रहा है। घटना से जुटे विभिन्न बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। - अभिषेक वर्मा, एसपी हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें