फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: चार घंटे 20 मिनट की देरी से पहुंची मुंबई से आने वाली विशेष ट्रेन

Mon, 14 Oct 2024 10:40 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। मुंबई बांद्रा टर्मिनल से चलकर लालकुआं जंक्शन जाने वाली इनाग्यरल स्पेशल ट्रेन सोमवार को हापुड़ रेलवे स्टेशन पहुंची। पहले दिन ही ट्रेन अपने निर्धारित समय से चार घंटे 20 मिनट की देरी से आई।
विज्ञापन

रेलवे द्वारा मुंबई बांद्रा टर्मिनल से लालकुआं के बीच ट्रेन का संचालन शुरू किया गया है। रविवार को बांद्रा टर्मिनल से ट्रेन का उद्घाटन किया गया जो सोमवार दोपहर 3.15 बजे हापुड़ स्टेशन पहुंचनी थी। लेकिन ट्रेन दोपहर की जगह शाम सात बजे के बाद चार घंटे 20 मिनट की देरी से रेलवे स्टेशन पहुंची।

वहीं, बापूधाम मोतिहारी से आनंद विहार जाने वाली चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस एक घंटा 30 मिनट, मुरादाबाद से गाजियाबाद जाने वाली मेमू ट्रेन एक घंटा 30 मिनट, आनंद विहार से सुल्तानपुर जाने वाली सद्भावना एक्सप्रेस एक घंटे, जैसलमेर से काठगोदाम जाने वाली रानीखेत एक्सप्रेस एक घंटा,नई दिल्ली से बरेली जाने वाली बरेली इंटरसिटी एक्सप्रेस आधा घंटे देरी से चली। स्टेशन अधीक्षक अजब सिंह ने बताया कि ट्रेनें पीछे से ही देरी से चल रही थीं, इसलिए स्टेशन भी देरी से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें