फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: नलकूप कनेक्शन काटने के विरोध में गोहरा बिजलीघर पर धरना

Mon, 14 Oct 2024 10:38 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
कुचेसर चौपला। ऊर्जा निगम के कर्मचारियों द्वारा किसान का नलकूप कनेक्शन काटने और रिश्वत मांगने के विरोध में सोमवार को भाकियू, भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने गोहरा बिजलीघर पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


भीम आर्मी के प्रदेश संगठन सचिव अजय गुर्जर ने बताया कि गांव सरावनी निवासी किसान के नलकूप कनेक्शन को गलत बताते हुए अवर अभियंता केबल उतारकर ले आए। लाइनमैन ने कार्रवाई का डर दिखाकर सुविधा शुल्क मांगा।

रिश्वत मांगने का ऑडियो भी किसानों ने वायरल किया। उन्होंने कहा कि किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है। ऊर्जा निगम में सबसे अधिक भ्रष्टाचार है। आए दिन अधिकारी और कर्मचारी निलंबित हो रहे हैं, फिर भी गलत कार्य किए जा रहे हैं। सरकारी कर्मचारी और अधिकारी संविदा कर्मियों को आगे रखकर वसूली कराते हैं। किसानों के बीच ऊर्जा निगम के अधिकारी पहुंचे। लेकिन वार्ता विफल रही। इसके विरोध में किसानों ने बिजलीघर पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। किसानों ने परिसर में खाना बनाने के लिए भट्टी भी चालू कराई। धरना देने वालों में हरीश हुण, सुरेंद्र सिंह, रोबिन कुमार, कुमदेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें