फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: गंगा में निर्धारित शुल्क पर चलेगी मोटर बोट

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रजघाट। तीर्थ नगरी ब्रजघाट में गंगा स्नान करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के साथ हो रही छीना-झपटी और नाविकों द्वारा श्रद्धालुओं से अधिक रकम वसूल किए जाने की शिकायत पर बुधवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने केवट समाज और नाविकों के साथ बैठक की।
विज्ञापन


पालिका उप कार्यालय में हुई बैठक में एडीएम संदीप कुमार ने कहा कि गंगा स्नान करने के लिए यहां कई प्रांतों से लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन होता है। श्रद्धालुओं के साथ यहां अच्छा व्यवहार नहीं होना, उनके साथ सामान की छीना-झपटी होने की शिकायत मिल रही है। इसके अलावा कुछ नाविक श्रद्धालुओं से गंगा में सैर कराने के नाम पर निर्धारित रुपये से अधिक की वसूली कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि चंद लोगों की इस कार्यशैली से गंगा नगरी का नाम बदनाम हो रहा है। उन्होंने कहा कि अस्थि विसर्जन करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं से अवैध वसूली करना, सामान छीने जाने की घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान नगर पालिका ईओ मुक्ता सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें