फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदर्स डे: मां की महिमा का बखान, बच्चों ने दिया गिफ्ट

Mon, 14 May 2018 06:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
मां की महिमा का बखान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नगर के तकरीबन हर स्कूल में मदर्स डे धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान मां की महिमा का बखान किया गया। शिक्षकों ने छात्रों को जीवन में मां का महत्व बताया। वहीं, बच्चों ने भी मां को गिफ्ट आदि भेंट किया। इसके स्कूलों में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए गए।

विज्ञापन


फ्रीगंज रोड स्थित श्रीमती कमला अग्रवाल गर्ल्स पब्लिक स्कूल में हुए कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधक राजेंद्र अग्रवाल, प्रबंधिका निर्मल अग्रवाल व प्रधानाचार्या पारुल शर्मा ने कहा कि माता का इस संसार में सर्वोपरी स्थान है।

कार्यक्रम में छात्राओं ने स्वनिर्मित कार्ड व उपहार अपनी माताओं को भेंट किए। रेलवे रोड स्थित अमेरिकन किड्स प्ले स्कूल में मदर्स डे के अवसर पर बच्चों ने नृत्य, संगीत, कविता सुना व फैंसी ड्रेस से सभी का मन मोह लिया। इस दौरान स्कूल डायरेक्टर शालिनी गुप्ता ने कहा कि जीवन की प्रथम शिक्षिका मां होती है।
विज्ञापन


इस अवसर पर आयोजित सलाद डेकोरेशन प्रतियोगिता में प्रिया अग्रवाल ने प्रथम, श्वेता अरोड़ा ने द्वितीय व रुचि अग्रवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा 2 मिनट गेम्स प्रतियोगिता में कविता डंग ने प्रथम, श्वेता अरोड़ा ने द्वितीय व सारिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

डीपीएस प्ले स्कूल में मदर्स डे के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयेाजन किया गया। प्रधानाचार्या पूजा अग्रवाल ने बताया कि हैंड पेटिंग प्रतियोगिता में रूबी जैन, सोनल सिंह ने प्रथम, कनिका अग्रवाल, मनि अग्रवाल ने द्वितीय व कनिष्का, जसमीत कौर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट मटेरियल प्रतियोगिता में नेहा, डा.मिली ने प्रथम, कार्ड मैकिंग प्रतियोगिता में नैंसी गर्ग ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

न्यू शिवपुरी स्थित ट्यूलिप किड्स इंटरनेशनल स्कूल में मदर्स डे के अवसर पर प्रधानाचार्या नीलम धीर ने  बच्चों को मां के महत्व के बारे में बताया। इस दौरान आयोजित सलाद डेकोरेशन प्रतियोगिता में सुखविंदर कौर प्रथम, फैमिली ट्री मेकिंग प्रतियोगिता में शीलू छाबड़ा प्रथम रहीं।

न्यू शिवपुरी स्थित मिनीलैंड कांवेंट जूनियर स्कूल में मदर्स डे के अवसर पर प्रधानाचार्या मनदीप कौर व उप प्रधानाचार्या रेणुका छाबड़ा ने बच्चों को मां का महत्व समझाया। बच्चों ने गीत, नाटक, कविता प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए पारूल गर्ग व रिंकी जैन ने मां के महत्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान मां की पसंद भरो, ग्रीटिंग कार्ड बनाना, फोटो फ्रेम बनाना, आलेख लिखना, गाना, कविता लेखन, ज्वैलरी बॉक्स बनाना, ज्वैलरी मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

देवलोक कालोनी स्थित ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल में मातृ दिवस धूमधाम से मनाया गया। स्कूल प्रबंधक वीपी आत्रेय ने कहा कि शिशु के लिए दुनिया में उसकी मां से बड़ा कोई नहीं है। मां अपने बच्चों के लिए सभी सुखों का त्याग कर उन्हें अपने बच्चों को देती है। 

इस दौरान आशीष कुमार, सुजैन, निशि, तनु, अमीषा, हर्षित शर्मा, अनमोल शर्मा, मानसी कंसल, वंशिका, साक्षी रिजा, महक, वैष्णवी आदि बच्चों ने माताओं को समर्पित कविता, गीत, कहानी, चुटकुले, एक्शन डांस व ग्रुप डांस प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

ज्ञानलोक स्थित होली चाइल्ड स्कूल में मदर्स डे के अवसर पर डा.पूनम ग्रोवर ने कहा कि मां बच्चे की पहली शिक्षिका होती है। वह बच्चे को जीवन जीना सिखाती है। स्कूल प्रधानाचार्या सीमा अग्रवाल ने सभी को मातृ दिवस की बधाई देते हुए मां के महत्व पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर पिंकी सिंह को वेस्ट मदर अवार्ड से सम्मानित किया गया। ग्राम दोयमी स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में मदर्स डे मनाया गया। इसमें प्रधानाचार्या रश्मि मित्तल ने कहा कि मां अपने बच्चों की खुशी के लिए अनेक कष्टों का सामना करना है। इसलिए हम सभी को अपनी मां का सम्मान करना चाहिए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें