फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुगतान न मिलने पर केन मैनेजर - तहसीलदार बनाए बंधक

Mon, 26 Dec 2016 09:20 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
तहसीलदार को बनाया बंधक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पिछले साल का गन्ना भुगतान न करने के विरोध में सोमवार को भाकियू कार्यकर्ताओ ने ब्रजनाथपुर शुगर मिल के केन मैनेजर व तहसीलदार को डेढ़ घंटे तक मिल गेट पर बंधक बनाए रखा।
विज्ञापन


गहमागहमी के बीच मिल प्रबंधन की ओर से पांच जनवरी तक पूरा भुगतान कराने का आश्वासन दिया गया। उसके बाद ही कार्यकर्ता शांत हुए। निर्धारित समयावधि में भुगतान न होने पर मिल में तालाबंदी की चेतावनी दी गई है।

मिल गेट पर किसानों को संबोधित कर रहे भाकियू के जिलाध्यक्ष धनवीर शास्त्री और उपाध्यक्ष यशवीर सिंह ने कहा कि किसान आर्थिक तंगी से बर्बाद हो रहे हैं। गन्ना भुगतान के नाम पर किसानों का शोषण किया जा रहा है।
विज्ञापन


प्रशासनिक अधिकारी और मिल मालिक सांठगांठ कर किसानों को गन्ना भुगतान नहीं कर रहे हैं। इसके विरोध में कार्यकर्ताओं ने मिल के गेट पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। कुछ ही देर में कार्यकर्ता मिल प्रबंधक के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

मामला बढ़ता देख तहसीलदार सुभाष सिंह और मिल के केन मैनेजर राजीव तोमर मौके पर पहुंचे। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने दोनों को बंधक बना लिया। करीब डेढ घंटे तक किसानों और अधिकारियों के बीच गहमागहमी चलती रही।

मिल प्रबंधन की ओर से पांच जनवरी तक पिछला पूरा भुगतान किए जाने का आश्वासन मिलने पर किसान शांत हुए। निर्धारित समय में भुगतान न होने पर कार्यकर्ताओं ने मिल में तालाबंदी की चेतावनी दी है।

बंधक बनाने वालों में नितिन बाना, रामपाल सिंह, कुशलपाल आर्य, भवेंद्र सिसौदिया, कृपाल सिंह, इंद्रवीर बाना, टेनपाल, कमल सिंह, जगवीर सिंह, ओंमकार सिरोही, मुनेश पाल, रामवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें