फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य का पति चला रहा अवैध क्लीनिक

Mon, 26 Dec 2016 09:19 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
अवैध क्लीनिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेरठ रोड स्थित अशोक कालोनी में संयुक्त निदेशक (स्वास्थ्य) के पति अवैध तरीके से क्लीनिक चला रहे हैं। स्थानीय अधिकारी कार्रवाई से हाथ पीछे खींच रहे हैं। इस सौतेले व्यवहार से स्थानीय अस्पताल संचालकों में रोष है।
विज्ञापन


अशोक कालोनी में स्वास्थ्य विभाग मेरठ की संयुक्त निदेशक रेनू सिंहल का आवास है। उनके पति डा. आरपी सिंहल स्वास्थ्य विभाग में उच्च पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। इसके बाद से उन्होंने अपने आवास में एक क्लीनिक चालू कर लिया है।

वहां बड़ी संख्या में मरीज उनके क्लीनिक पर पहुंच रहे हैं। यह क्लीनिक नियमों को ताक पर रखकर चलाया जा रहा है। सीएमओ कार्यालय में अभी तक उसका रजिस्ट्रेशन नहीं कराया गया है। स्थानीय स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी इसलिए कार्रवाई नहीं कर रहे हैं,
विज्ञापन


कि जेडी उनके खिलाफ कोई एक्शन न ले लें। बता दें कि वर्तमान जेडी रेनू सिंहल बीते दिनों हापुड़ में कार्यवाहक सीएमओ रह चुकी हैं। इस पद पर रहते हुए भी उन्होंने अपने आवास में क्लीनिक चलाया था।

मामला हाईलाइट होने पर क्लीनिक को कुछ दिन तक बंद कर दिया गया था। स्वास्थ्य विभाग मेरठ की संयुक्त निदेशक डा.रेनू सिंहल का कहना है कि हाल ही में पति ने यह क्लीनिक चालू किया है। जल्द ही इसका रजिस्ट्रेशन करा दिया जायेगा।

सेवानिवृत्त होने के बाद यह क्लीनिक शुरू किया है। मुख्य चिकित्साधिकारी डा.एके सिंह का कहना है कि बिना रजिस्ट्रेशन के क्लीनिक को चलाने नहीं दिया जायेगा। इसकी जांच करायेंगे, जल्द ही नोटिस भी भेजा जायेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें