फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना पैसे के कैसे लगेंगे हैंडपंप

Sun, 31 Jul 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
हैंडपंप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शासन के निर्देश पर जिले में विधायक निधि से लगने वाले हैंडपंपों पर बादल मंडराने लगे हैं। अभी तक हैंडपंपों के लिए धनराशि स्वीकृत नहीं की गई है। विधायकों को अपनी निधि से 100-100 हैंडपंप लगवाने थे।
विज्ञापन


शासन ने कुछ समय पूर्व विधायक निधि से 100-100 हैंडपंप लगवाने की स्वीकृति प्रदान की थी। इन हैंडपंपों के साथ साथ पुराने हैंडपंप रिबोर भी किये जाने का प्रस्तावित था। धनराशि नहीं मिलने के कारण अभी तक जिले में एक भी हैंडपंप नहीं लग सका है।

जल निगम सूत्रों की मानें तो जिले में विधायकों को अपनी निधि से 100-100 हैंडपंपों को लगवाना था। हैंडपंपों का कार्य जल निगम द्वारा कराया जाना था। जल निगम के अफसरों को कोई धनराशि नहीं मिलने से अभी तक हैंडपंपों का काम शुरू ही नहीं किया जा सका है। निगम के अफसरों ने हैंडपंपों को लगवाने के लिए जगह भी चिंहित कर ली थी।
विज्ञापन


जल निगम के अधिशासी अभियंता एसके जैन ने बताया कि धनराशि के अभाव में हैंडपंपों का काम शुरू नहीं हो सका है। यदि जल्द ही धनराशि मिलती है तो काम शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें