फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: मोनाड विश्वविद्यालय में छात्रों ने परीक्षाओं का बहिष्कार कर किया हंगामा

Mon, 26 May 2025 10:02 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़/पिलखुवा। मोनाड विश्वविद्यालय में सोमवार को सेशनल परीक्षाओं का बहिष्कार कर छात्रों ने जोरदार हंगामा किया। शासन, प्रशासन से यह सुनिश्चित करने की मांग उठाई कि उन्हें मिलने वाली डिग्रियां फर्जी न कही जाएं। यदि ऐसा है तो उनके दाखिले किसी अन्य विश्वविद्यालय में कराए जाएं।
विज्ञापन

सोमवार को बीबीए, बीसीए, बी-फार्मा, एलएलबी, डिप्लोमा, पॉलिटेक्निक और कृषि पाठ्यक्रमों के छात्रों की सेशनल परीक्षा थी। 800 से ज्यादा छात्र विश्वविद्यालय पहुंच गए। लेकिन परीक्षा देने से पहले उन्होंने कहा कि जब तक मामले की निष्पक्ष जांच पूरी नहीं होती और समाधान सामने नहीं आता, तब तक परीक्षा रद्द होनी चाहिए। उन्हें आश्वासन चाहिए कि मिलने वाली डिग्री फर्जी नहीं होंगी। सरकार इसमें छात्रों के लिए हस्तक्षेप करे।

विश्वविद्यालय प्रबंधन द्वारा छात्रों को समझाने का प्रयास किया गया। लेकिन उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। इस बीच सीओ, कोतवाल समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। उन्होंने छात्रों को समझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन


बीबीए के छात्र राम पंडित, एलएलबी की छात्रा कायनात और पॉलिटेक्निक के छात्र निशान्त ने बताया कि डेट शीट हर दिन बदली जा रही है, जिससे पढ़ाई की योजना अस्त-व्यस्त हो गई है। बीसीए के छात्र आकाश कश्यप और लोकेंद्र ने कहा कि फर्जीवाड़े की वजह से उनकी मेहनत पर सवाल उठ रहा है, इसलिए परीक्षा देने का मनोबल टूट गया। बीए एलएलबी के छात्र रवि तोमर और डी फार्मा के छात्र रिहान ने कहा कि वे विश्वविद्यालय से लड़ाई नहीं चाहते, केवल इतना चाहते हैं कि दाखिले को किसी मान्यता-प्राप्त दूसरी विश्वविद्यालय में स्थानांतरित कर दिया जाए।

इलेक्ट्रिकल छात्र रजत राणा, सिविल छात्र विशाल और बी फार्मा के छात्र फरदीन ने भी यही मांग दोहराई। शाहपुर फगौता के कृषि छात्र केशव राणा, सौरभ तोमर, बीबीए एलएलबी के छात्र मोहित और बीसीए के छात्र गौतम बाबू का कहना है कि समस्या का हल होने तक परीक्षा कराना अनुचित है। यदि प्रशासन ने जल्द ठोस कदम नहीं उठाए तो वह सामूहिक रूप से आगे की सभी परीक्षाएं छोड़ देंगे। छात्रों ने कहा कि दो साल से उनकी अंक तालिकाएं भी नहीं दी गई हैं, क्या पता वह भी फर्जी हों।



डीएम साहब : हमारी मार्कशीट असली है या नकली

एबीवीपी के आह्वान पर बड़ी संख्या में मोनाड विश्वविद्यालय के छात्र जिला मुख्यालय पहुंचे। डीएम से मिलकर छात्रों ने कहा कि सिर्फ उन्हें यह बता दिया जाए कि उनकी मार्कशीट असली है या नकली।

छात्र नाजिम, एमएस खान, अब्दुल, अमन, अनुज, भूपेंद्र, रजत, मोहित ने कहा कि एसटीएफ की जांच में लगातार डिग्री फर्जी मिल रही हैं। प्रशासन छात्रों को आश्वस्त करे कि उनकी मेहनत खराब नहीं जाएगी, यहां से मिलने वाली डिग्री सही होंगी। यदि ऐसा नहीं है कि सभी छात्रों का एडमिशन ट्रांसफर कराया जाए। डीएम अभिषेक पांडेय ने छात्रों का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें