मोनाड विश्वविद्यालय के वीसी डा. मियांजान की सड़क हादसे में हुई मौत के बाद यूनिवर्सिटी में शोक का माहौल है। ऐसे में यूनिवर्सिटी प्रशासन ने पूरा परीक्षा कार्यक्रम ही रद्द कर दिया है। नया परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर 14 दिसंबर से एग्जाम शुरू करने की डेट जारी की गई है।
यूनिवर्सिटी प्रशासन ने रविवार आनन फानन सात और आठ दिसंबर के एग्जाम की डेट बदलकर 26 व 28 दिसंबर कर दी थी, लेकिन अब सोमवार को यूनिवर्सिटी ने पूरा परीक्षा कार्यक्रम ही रद्द कर दिया है। प्रशासन के अनुसार अब एग्जाम 14 दिसंबर से शुरू होंगे।
पत्रकारिता विभाग के इंचार्ज डॉ देवाशीष वर्मा ने बताया कि रविवार को सात और आठ दिसंबर को होने वाले एग्जाम 26 व 28 दिसंबर को कर दिये गए थे, लेकिन अब शीर्ष स्तरीय अधिकारियों की वार्ता के बाद पूरा एग्जाम कार्यक्रम ही रद्द कर दिया गया है। एग्जाम अब 14 दिसंबर से शुरू होंगे। नई डेट सीट यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर अवलोड कर दी गई है।