फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव से पहले एक घंटे होगी मॉक पोल

Tue, 07 Feb 2017 09:20 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
चुनाव - फोटो : demo pic
विज्ञापन
विधान सभा चुनाव के दिन मतदान से पहले ईवीएम की जांच के लिए एक घंटे मॉक पोल की जाएगी। इसके अलावा आयोग द्वारा चुनाव से पहले की तैयारियों को लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। आदेशानुसार 9 फरवरी को शाम पांच बचे प्रचार प्रसार का सिलसिला पूरी तरह से थम जाएगा।
विज्ञापन


10 फरवरी को नवीन मंडी परिसर से 917 पोलिंग पार्टियां को मतदान संबंधी सामग्री के साथ बूथों के लिए रवाना कर दिया जाएगा। पहले की तरह सभी पोलिंग पार्टियों को बूथों पर ही रात बितानी होगी। 11 फरवरी को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा।

इससे पहले सुबह छह से सात बजे तक सभी बूथों पर मॉक पोल कराया जाएगा। इसमें मतदान अधिकारी उम्मीदवारों के एजेंटों की मौजूदगी में ईवीएम में 50 वोट डालकर मशीन की जांच करेंगे। पार्टियों द्वारा मतदान पर्चियों का वितरण बूथ से दो सौ मीटर दूर करना होगा।
विज्ञापन


शाम पांच बजे बूथ पर मतदाताओं की कतार नहीं होगी तो मतदान बंद कर दिया जाएगा। यदि कतार है तो पांच बजे के बाद भी कतार में लगे लोगों से मतदान कराया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल ढींगरा ने बताया कि आयोग के निर्देशानुसार तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें