फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: गन्ने के खेत में मिला तीन दिन से लापता साहिल का शव

Mon, 09 Dec 2024 09:59 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंभावली। थाना क्षेत्र के गांव बक्सर से तीन दिन पूर्व लापता हुए 22 वर्ष के साहिल का शव सोमवार को पड़ोसी गांव वैठ के जंगल में गन्ने के खेत में पड़ा हुआ मिला। मृतक के सिर में चोट के निशान थे। परिजनों ने गांव निवासी चिराग और दानिश अली के खिलाफ साहिल के साथ अनहोनी की घटना की आशंका व्यक्त करते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शव मिलने के बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

एएसपी विनीत भटनागर ने बताया कि तीन दिन पूर्व गांव बक्सर के मोहल्ला सक्को वाला निवासी चांद अली ने थाने में तहरीर देते हुए बताया था कि उनका 22 वर्ष का भाई साहिल अली मजदूरी करता था। सात दिसंबर की सुबह साहिल को गांव निवासी चिराग और दानिश बुलाकर अपने घर ले गए थे। उसके बाद से उनके भाई का कोई सुराग नहीं लग सका और उसका फोन भी बंद हो गया। एएसपी ने बताया कि रविवार की शाम को दोबारा परिजनों ने चिराग और दानिश पर साहिल के साथ किसी गंभीर वारदात को अंजाम देने की आशंका व्यक्त की, जिसके आधार पर दोनों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि सोमवार की सुबह लापता साहिल का शव पड़ोसी गांव वैठ के जंगल में गन्ने के खेत से बरामद कर लिया गया।
सिर पर भारी वस्तु के प्रहार से मौत होने की संभावना
एएसपी ने बताया कि मृतक के सिर पर गहरी चोट है, जिससे प्रथम दृष्टया मामला किसी भारी वस्तु के प्रहार करने की संभावना प्रतीत हो रही है। सही कारण जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। नामजद आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

गांव में तनाव व्याप्त, पीएसी तैनात
मुस्लिम युवक की हत्या में दूसरे समुदाय के युवकों का हाथ होने से गांव में तनाव बना हुआ है। जिसे देखते हुए उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पुलिस और पीएसी बल भी तैनात किया गया है। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि ग्रामीणों से शांति व्यवस्था में सहयोग की अपील की गई है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें