फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिसाइल मैन को दी गई श्रद्धांजलि

Wed, 27 Jul 2016 08:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
अब्दुल कलाम - फोटो : Getty Images
विज्ञापन
पूर्व राष्ट्रपति डा. अब्दुल कलाम की प्रथम पुण्यतिथि पर राजनैतिक, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके सिद्धांतों पर चलने का आह्वान किया। देश के विकास में उनके योगदान को याद किया गया। दिल्ली रोड स्थित सपा कार्यालय पर पूर्व राष्ट्रपति डा. अब्दुल कलाम की प्रथम पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष किशन सिंह तोमर ने कहा कि डा. कलाम असाधारण व्यक्तित्व के धनी थे। उन्हें मिसाइल मैन के नाम से भी जाना जाता था। हमें उनके आदर्शों को अपनाना चाहिए। श्रद्धांजलि देने वालों में पंडित राजेश शर्मा, संजय गहलौत, संजय यादव, अजय, तेजपाल प्रमुख,

सनी त्यागी, रविंद्र शर्मा, सुनील, अनिल शास्त्री, हसीन चौधरी, मनोज, नितिन, फुुरकान, मोहम्मद लईक, अली मुर्तजा आदि मौजूद रहे। डा.एपीजे अब्दुल कलाम सोशल वेलफेयर सोसाइटी के पदाधिकारी और सदस्यों ने पूर्व राष्ट्रपति डा. कलाम की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन


सोसायटी के चेयरमैन दानिश कुरैशी ने कहा कि हमें उनके बताए रास्ते पर चलना होगा। इस अवसर पर हाजी अमीन अंसारी, चरणपाल सिंह, डा.दिलशाद अली, आरिफ मेवाती, राशिद अली, जमीर अहमद, डा.याकूब अली, डा. तारीख अंसारी, डा. इमरान, यासीन फजलूर्रहमान, अनवर मलिक आदि मौजूद थे।

अखिल भारतीय प्रधान संगठन के राष्ट्रीय महासचिव नानक चंद शर्मा ने कहा कि डा. कलाम ने हमेशा शिक्षा को महत्वपूर्ण माना तथा शिक्षा से ही देश के विकास पर बल दिया। उन्होंने कहा था कि देश के युवा खुली आंखों से सपने देखे तथा उन्हें साकार करें।

इस अवसर पर हरविंद्र सिंह, अमरदीप सिंह, साहिब अली, उस्मान प्रधान, जफर अली, विपिन त्यागी, योगेश्वर त्यागी, हरेंद्र सिंह, विजय खरे, चन्द्रपाल, मनोज कुमार, जयभगवान शर्मा, अमरनाथ शर्मा, मुनेन्द्र बेना, नितिन बाना, अशोक कुमार, नवनीत आदि मौजूद थे।

न्यू शिवपुरी स्थित मिनीलैंड कांवेंट स्कूल में कक्षा सात व आठवीं के छात्रों को पूर्व राष्ट्रपति डा. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्य तिथि के अवसर पर उनके जीवन पर बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई गई। बच्चों ने डा.कलाम के आदर्शों को अपनाने का प्रण लिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें