फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: ड्यूटी करने जा रही युवती से छेड़छाड़

Sat, 17 Feb 2024 09:50 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती के साथ एक युवक ने गाली गलौज की और उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। वहीं, इसका विरोध करने पर युवक ने युवती के भाई को भी जमकर पीटा है। युवती की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

मोहल्ला निवास युवती ने बताया कि वह स्वर्ग आश्रम रोड स्थित एक अस्पताल मे ड्यूटी करती है। 14 फरवरी की सुबह करीब नौ बजे जब वह ड्यूटी पर जा रही थी । मोहल्ले में ही पतली वाली गली के पास आरोपी शिवम उर्फ शिब्बू ने उसके चारों तरफ बाइक घुमाई और उससे बात करने का प्रयास किया। इसका युवती ने विरोध किया। इसप पर आरोपी ने गाली गलौज कर उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। युवती किसी तरह बचकर अपनी ड्यूटी चली गई। रात करीब साढ़े नौ बजे जब वह ड्यूटी खत्म करके अपनी भाभी के पास पहुंची तो आरोपी धमकी देने लगा। इस दौरान युवती ने अपने मोबाइल से पुलिस को फोन करना चाहा तो आरोपी ने उसका मोबाइल भी छीनने का प्रयास किया। युवती ने इसकी जानकारी अपने भाई को दी। भाई के विरोध करने पर आरोपी ने उसे भी जमकर पीटा और जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि युवती की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी शिवम उर्फ शिब्बू को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें