फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: नाबालिग को अगवा कर किया निकाह, पिटाई से हुआ गर्भपात

Mon, 08 Apr 2024 10:20 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के गांव की नाबालिग को दिल्ली का युवक अगवा कर ले गया। निकाह करने के बाद नाबालिग गर्भवती हो गई, लेकिन दहेज के लिए ससुरालियों ने उत्पीड़न शुरू कर दिया। आरोपियों की पिटाई से पीड़िता का गर्भपात हो गया। एसपी के आदेश पर पुलिस ने ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में नाबालिग ने बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति के यहां दिल्ली के मंडोली के हर्ष विहार निवासी मोहम्मद यूसुफ का आना जाना था। 14 नवंबर 2023 को यूसुफ उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। 18 नवंबर को उसने उसके साथ निकाह कर लिया। माता पिता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन आरोपियों ने उसे दबाव में लेकर फैसला करा लिया। लेकिन इसके बाद आरोपियों ने दहेज में दो लाख रुपये की मांग करते हुए उत्पीड़न शुरू कर दिया। कई-कई दिनों तक उसके कमरे में बंद रखकर भूखा-प्यासा रखा गया। मांग पूरी न होने पर पति ने कुकर्म किया और एक दिन ससुर ने भी दुष्कर्म का भी प्रयास किया। इसी बीच वह गर्भवती हो गई। लेकिन पिटाई के कारण उसका गर्भपात हो गया। इसके बाद परिजन आकर उसे घर ले गए, लेकिन उत्पीड़न जारी रहा। जिसके बाद मामले की शिकायत एसपी से की गई। एसपी अभिषेक वर्मा के आदेश पर महिला थाने में मोहम्मद यूसुफ, राशिद, जरीना, अफसाना और रुखसाना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें