रेलवे स्टेशन के पास स्थित मालगोदाम के पास बनी पानी की टंकी पर शुक्रवार की शाम एक विक्षिप्त महिला जाकर बैठ गई। इस दौरान किसी व्यक्ति ने महिला को टंकी पर चढ़ते देख इसकी सूचना पुलिस व दमकल विभाग को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची नगर कोतवाली पुलिस व दमकल टीम ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद महिला को नीचे उतारा।
इस दौरान यहां अफरातफरी का माहौल देखने को मिला। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि विक्षिप्त महिला के टंकी पर बैठने की सूचना नगर कोतवाली पुलिस को प्राप्त हुई थी। पुलिस व दमकल टीम ने सकुशल महिला को टंकी से नीचे उतार लिया था।