फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर पलायन की मांगी अनुमति

Sat, 30 Sep 2023 10:23 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। गालंद में युवक पर हमला करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर पीड़ित परिवार ने गांव से पलायन करने की चेतावनी दी है। इस संबंध में डीएम को पत्र भेजा है। अस्पताल में भर्ती पुत्र को स्ट्रेचर पर पैदल ही लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने की व्यवस्था कराने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


थानांतर्गत क्षेत्र के गांव गालंद निवासी प्रकाश ने डीएम को भेजे पत्र में कहा कि गत 19 सितंबर को उसके पुत्र विजय, मनोज और राजेश खेतों पर काम कर रहे थे। जमीन के विवाद के चलते कुछ ग्रामीणों ने उसके पुत्र पर हमला कर दिया। राजेश को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले में नौ नामजद समेत 15 के खिलाफ बलवा, जान लेवा हमला करने समेत अन्य आरोपों में रिपोर्ट दर्ज कराई जा चुकी है। आरोप है कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। जबकि, पुलिस को मामले से संबंधित वीडियो और अन्य साक्ष्य भी उपलब्ध कराए जा चुके है। आरोप है कि दबंग समझौता करने का दबाव बना रहे हैं और नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इसी के कारण पीड़ित परिवार गांव से पलायन करने को मजबूर है।

सीओ वरुण मिश्रा का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है, दोनों ही पक्ष की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि गांव से पलायन संबंधी पत्र भेजने का मामला संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें