फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ रोड फ्लाई ओवर का अंधेरा जल्द दूर होगा

Thu, 23 Jun 2016 07:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
बिजली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मेरठ रोड फ्लाई ओवर से गुजरने वालों के लिए राहत भरी खबर है। दिल्ली और मेरठ को जाने वाली रेलवे लाइन पर बना यह फ्लाई ओवर जल्द स्ट्रीट लाइटों से जगमगाएगा। अभी शाम होते ही यहां अंधेरा छा जाता है।
विज्ञापन

डीएम अनिल ढींगरा ने नगर पालिका के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जल्द फ्लाई ओवर की स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराकर बिजली का कनेक्शन कर चालू कराया जाए। इसके लिए अवस्थापना निधि से डीएम ने पैसा खर्च किये जाने के निर्देश भी दिए हैं।

लगभग 28 करोड़ की लागत से बने मेरठ रोड फ्लाई ओवर का निर्माण कार्य ब्रिज कारपोरेशन ने कराया था। फ्लाई ओवर का निर्माण होने के साथ ही इसके एक साइड में पोल खड़े कर स्ट्रीट लाइट लगाई गई थीं।
विज्ञापन


स्ट्रीट लाइट लगाने के इस कार्य पर करीब 30 लाख रुपये खर्च हुए थे। पर बिजली का कनेक्शन न होने से ये लाइटें एक दिन भी नहीं जली। इस समय हाल यह है कि ज्यादातर पोल वाहनों की टक्कर से क्षतिग्रस्त हो गए हैं,

बाकी सिर्फ शोपीस बनकर रह गए हैं। नतीजतन फ्लाई ओवर पर शाम होते ही अंधेरा छा जाता है। ऐसे में आए दिन यहां कोई न कोई सड़क हादसा होता रहता है। अंधेरा होने से आपराधिक वारदातें भी होती रहती हैं।

डीएम अनिल ढींगरा की जानकारी में यह मामला आने पर उन्होंने नगर पालिका परिषद के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि जल्द फ्लाई ओवर की स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराकर बिजली का कनेक्शन कर चालू कराया जाए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें