फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़ में भीषण अग्निकांड: तीसरी मंजिल पर लगी आग, मजदूरों का सामान जलकर खाक; शॉर्ट सर्किट की आशंका

Sat, 30 May 2026 09:13 PM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़

सार

हापुड़ के राजीव विहार में एक मकान की तीसरी मंजिल पर भीषण आग लगने से अफरातफरी मच गई। फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में मजदूरों का सामान जलकर खाक हो गया। 
विज्ञापन
मकान की तीसरी मंजिल पर भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हापुड़ के नगर कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत बुलंदशहर रोड राजीव विहार मोहल्ले में स्थित एक मकान की तीसरी मंजिल पर भीषण आग लग गई। आग की लपटें देखकर मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन


मोहल्ला राजीव विहार में विनोद शर्मा का ओम बिल्डिंग मेटीरियल के नाम से सीमेंट आदि की दुकान व गोदाम है। इसके सामने ही उनका एक मकान है, जिसमें उनके यहां काम करने वाले मजदूर रहते हैं। शनिवार की देर शाम अचानक मकान की तीसरी मंजिल पर स्थित दो कमरों में अचानक आग लग गई। उस दौरान कमरों में कोई मौजूद नहीं था।

आग की लपटें देख मोहल्ले में दहशत फैल गई और लोगों ने उसे बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग ने विकराल रूप धारण कर दिया। लोगों की सूचना पर मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग के कारण मजदूरों का सामान जलकर खाक हो गया। इस दौरान मकान में रहने वाले रोते बिलखते नजर आए। मुख्य अग्निशमन अधिकारी अजय कुमार शर्मा ने बताया कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें