पिलखुवा थाना क्षेत्र के मुंशीनगर धोबीघाट निवासी शकिर (40) अपनी पत्नी शाइस्ता (36), पुत्र सुभान (12) और पुत्री सनाया (9) के साथ बाइक से पिलखुवा से नहटौर (बिजनौर) जा रहे थे।
राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर शनिवार सुबह सड़क हादसे में 12 वर्षीय बालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके माता-पिता और बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर बेचैनी का माहौल बन गया और राहगीरों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
पिलखुवा थाना क्षेत्र के मुंशीनगर धोबीघाट निवासी शकिर (40) अपनी पत्नी शाइस्ता (36), पुत्र सुभान (12) और पुत्री सनाया (9) के साथ बाइक से पिलखुवा से नहटौर (बिजनौर) जा रहे थे। सुबह करीब 7:45 बजे जब वे गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में उप कृषि मंडी के सामने एनएच-9 पर पहुंचा, तभी पीछे से आए एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सुभान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शकिर, शाइस्ता और सनाया घायल हो गए।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है। सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। हादसे से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।