फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: कथा के शुभारंभ से पूर्व निकाली मंगल कलश यात्रा

विज्ञापन
कथा से पूर्व मंगल कलश यात्रा निकालते श्रद्धालु।    - फोटो : संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ब्रजघाट। गंगानगरी में अमृत परिसर में पुल के निकट मंगलवार को श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान सप्ताह का शुभारंभ हुआ। कथा के शुभारंभ से पूर्व 51 महिलाओं ने ब्रजघाट में मंगल कलश यात्रा निकाली। इस दौरान व्यास ने भक्तों को श्रीमद्भागवत कथा के महत्व के बारे में बताया।
सुबह के समय विधिवत पूजा-अर्चना के उपरांत कथा स्थल से मंगल कलश यात्रा का शुभारंभ हुआ। जो फव्वारा चौक, शिव चौक, बुध बाजार, होली चौक व अन्य मुख्य मार्गों से होते हुए मां गंगा के तट पर पहुंची। जहां, भक्तों ने मां गंगा का पूजन किया। गंगा पूजन के उपरांत कलश यात्रा कथा स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान महिलाओं द्वारा गाए गए मंगल गीतों से गंगानगरी का वातावरण कृष्णमय हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वृंदावन धाम से पधारे व्यास मोहनदास ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा समस्त जीवों का कल्याण करने वाली है। भक्तों को नियमों का पालन करते हुए सच्चे ह्दय से कथा का श्रवण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सतकर्म हो अथवा पाप कर्म, मनुष्य को अपने द्वारा किए गए कार्यों का फल अवश्य मिलता है। इसलिए हमेशा भगवान की भक्ति में लीन रहते हुए सत्य के मार्ग पर चलना चाहिए। इस दौरान दुर विजय सोलंकी, बलबीर सिंह सोलंकी, रामू सिंह, ब्रजमोहन, देवेश, दुष्यंत, अरुण सिंह, पवन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें