शोक सभा में पहुंची मेनका गांधी
- फोटो : अमर उजाला
गांव उबारपुर में मंगलवार को जाट महासभा के जिलाध्यक्ष जंगबहादुर सिंह की शोक सभा में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने पहुंची। उन्होंने दो मिनट का मौन रख उनकी आत्मिक शांति की प्रार्थना की।
गांव उबारपुर निवासी चौधरी जंगबहादुर सिंह का देहांत बीमारी के चलते हो गया था। मंगलवार को उनके आवास पर शोक सभा का आयोजन किया गया। इसमें भाग लेने देर शाम भाजपा नेत्री मेनका गांधी पहुंचीं, अनेक गणमान्य लोग भी सभा में मौजूद रहे।
मेनका गांधी ने कहा कि जंगबहादुर सिंह व्यवहार कुशल थे। समाज की भलाई के लिए जावनभर अनेक कार्य किए। उन्होंने शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी और दो मिनट का मौन रखकर जंगबहादुर सिंह की आत्मिक शांति को प्रार्थना की।
इस मौके पर मनु, मनोज तेवतिया, इंद्रजीत सिंह, केपी सिंह, सतेंद्र सिंह, बिशन सिंह, सचिन तेवतिया, नागेंद्र, चौधरी अजीत सिंह, बिजेंद्र सिंह, मुनेंद्र सिंह, नरेंद्र बाना, राजीव चौधरी, सुनील चौधरी आदि मौजूद रहे।