बर्गर देने में देरी होने पर तीन युवकों ने विक्रेता अंकित पर ईंटों और चाकू से हमला किया। अंकित ने अतरपुरा पुलिस चौकी में घुसकर जान बचाई। सीओ दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि पुलिस ने दो हमलावरों को दबोच लिया है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
हापुड़ के नगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत अतरपुरा चौपला पर एक बर्गर के ठेले पर कुछ युवकों का विक्रेता से विवाद हो गया। विवाद के बाद बर्गर खरीदने युवकों ने बर्गर विक्रेता पर हमला बोल दिया। आरोप है कि आरोपियों ने विक्रेता पर चाकू से हमला बोल दिया। पीड़ित ने अतरपुरा चौकी में घुसकर जान बचाई। घायल को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि मेरठ के परतापुर निवासी अंकित अतरपुरा चौपले पर बर्गर का ठेला लगाता है। बुधवार रात दस बजे तगासराय निवासी तीन युवक दुकान पर पहुंचे और बर्गर देने को कहा। अंकित ने वहां पर पहले से खड़े ग्राहकों को पहले बर्गर दे दिया। इस पर युवक आक्रोशित हो गए और गाली गलोज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे दुकान से बाहर खींच लिया और उस पर ईंटों से हमला कर दिया। तीसरे युवक ने दुकान से चाकू उठाकर हमला किया।
अंकित ने अतरपुरा पुलिस चौकी में घुसकर जान बचाई। चौकी पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने हमलावरों में से दो युवकों को दबोचा है। सीओ दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि बर्गर देने में देरी होने पर दुकानदार पर हमला किया गया है। दो आरोपियों को दबोच लिया गया है। मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।