फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा किनारे हुआ ये पाप: युवती से इंस्टा पर दोस्ती, छह महीने चैट; फिर युवक ने दोस्त संग कार में किया दुष्कर्म

Sun, 01 Oct 2023 07:17 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हापुड़

सार

सीओ ने बताया कि दोनों आरोपियों को दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया है, आरोपियों के पास से घटना में प्रयोग की गई कार, एक मोबाइल बरामद हुआ है। 
विज्ञापन
गंगा किनारे हुई घटना - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के युवक ने इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद युवक ने हाफिजपुर क्षेत्र की युवती को गढ़ बुलाया और गंगा किनारे ले जाकर साथी के साथ कार में दुष्कर्म किया। कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपियों को कार के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि 30 सितंबर को हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र की एक युवती ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें उल्लेख किया है कि उसकी हरियाणा के पलवल निवासी अनूप नामक युवक के इंस्टाग्राम पर दोस्ती हो गई थी। जिसके बाद करीब छह माह तक व्हाट्सएप पर बात होती रही। 

पीड़िता ने बताया कि अनुप ने उसको मिलने के लिए गढ़ गंगा क्षेत्र में बुलाया था। दोपहर को करीब 12 बजे वह ऑटो में सवार होकर गढ़ में आंबेडकर गेट पर पहुंची, जहां से अनुप और उसके साथ गाड़ी में सवार साथी ने कार में बैठा लिया और खादर क्षेत्र में गंगा तट पर ले गए। 

यहां अनुप ने अपने साथी दीपेश के साथ युवती से बारी बारी कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जिसके बाद दोनों आरोपी उसको नक्का कुआं मंदिर के पास छोड़कर लौट गए। घटना के बाद पीड़िता जैसे तैसे कर कोतवाली पहुंची और आपबीती सुनाई और आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। 
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि दोनों आरोपियों को दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया है, आरोपियों के पास से घटना में प्रयोग की गई कार, एक मोबाइल बरामद हुआ है। कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें