फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: गंगा एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर सुखा रहे मक्का, हादसे की आशंका

विज्ञापन
बहादुरगढ़ क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर किसानों ने फैलाई मक्का। स्रोत सोशल मीडिय
विज्ञापन
बहादुरगढ़। गंगा एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड स्थित जखेड़ा मार्ग पर सड़क के बीचों-बीच किसानों ने मक्का के दाने सूखने के लिए बिछा दिए हैं। इससे राहगीरों और वाहन चालकों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। यह मामला सदरपुर स्थित सोहन वाला मंदिर के पास का है, जहां प्रतिदिन हजारों लोग इस मार्ग से आवागमन करते हैं। सड़क पर फैली मक्का के कारण विशेष रूप से दोपहिया वाहन चालकों के फिसलने की आशंका बनी हुई है, जिससे कभी भी बड़ा सड़क हादसा हो सकता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ ग्रामीण अपनी सुविधा के लिए सार्वजनिक सड़क का उपयोग मक्का सुखाने में कर रहे हैं। इससे सड़क संकरी हो गई है और वाहन चालकों को निकलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बाइक और स्कूटी सवारों के टायर मक्का के दानों पर फिसल सकते हैं, जिससे गंभीर दुर्घटना होने की संभावना बनी हुई है। ग्रामीणों और राहगीरों ने प्रशासन से मांग की है कि सार्वजनिक सड़क पर इस तरह फसल सुखाने पर तत्काल रोक लगाई जाए और संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए, ताकि किसी अप्रिय घटना से पहले व्यवस्था को दुरुस्त किया जा सके।
सड़क पर फैलाई गई मक्का को तत्काल हटवाया जाए और भविष्य में इस प्रकार की गतिविधियां सार्वजनिक मार्गों पर न हों, इसके लिए भी आवश्यक कदम उठाए जाए जाने चाहिए।
विज्ञापन

सीओ राहुल यादव ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद संबंधित टीम को मौके पर भेज कर सड़क से मक्का हटवाई जाएगी। वहीं, किसानों के जागरूक करते हुए चेतावनी भी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें