फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: हथियारों के बल पर पांच गार्डों को बंधक बनाया, की तोड़फोड़

विज्ञापन
घटना के बाद डंडे दिखाते पीड़ित। संवाद - फोटो : शीतग्रह संचालकों के साथ बैठक करते डीएम संतोष कुमार शर्मा,सीडीओ शत्रोहन वैश्य व अन्य। स्रोत विभाग
विज्ञापन
हापुड़। थाना देहात के बेहद नजदीक 40-50 युवकों ने हथियारों के बल पर शनिवार सुबह करीब चार बजे पांच गार्डों को बंधक बनाकर हमला करते हुए भवन में तोड़फोड़ की। यहां तक कि जमीन पर अवैध कब्जा करने का प्रयास किया।
विज्ञापन

इतना ही नहीं युवक गार्डों को कार में डालकर कहीं ले गए और दूर जाकर उन्हें फेंक कर फरार हो गए। अनुबंध जमीन स्वामी ने थाने में तहरीर देकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। जमीन का विवाद न्यायालय में चल रहा है और एनएच-09 से लगी होने के कारण इसकी कीमत अरबों रुपये बताई जा रही है। वहीं, पुलिस दोनों पक्षों पर शांतिभंग की धाराओं में कार्रवाई कर रही है।
दिल्ली के गांव रोरपुर निवासी जयपाल सिंह ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उनकी थाना देहात के पास एसबीएम ओरमा वर्ल्ड के नाम पर 200 बीघा से अधिक जमीन है। इस जमीन पर उनका एक ऑफिस बना हुआ है। इस ऑफिस में पांच गार्ड रहते हैं। शनिवार की सुबह करीब चार बजे आरोपी हथियारों के साथ मौके पर पहुंचे और तोड़फोड़ शुरू कर दी। सुबह करीब छह बजे उनके गार्ड सुरेंद्र कुमार का फोन आया।
विज्ञापन

गार्ड ने उन्हें बताया कि 40-50 लोग दीवार फांदकर उनके ऑफिस में घुस आए हैं और सभी को बंधक बना लिया है। आरोप है कि लोगों ने हथियारों के बल पर उनके साथ मारपीट की और ऑफिस पर लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए। इतना ही नहीं आरोपी कैमरे की डीवीआर व उन्हें बंधक बनाकर कारों में डालकर उन्हें कहीं सुनसान स्थान पर ले गए। इसके बाद उन्हें उसी स्थान पर फेंक कर भाग गए। आरोपियों की एक कार उनकी जमीन पर ही खड़ी है। जयपाल सिंह ने बताया कि इसके बाद उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की।
मामले में एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच जमीन का विवाद चल रहा है। मामला न्यायालय में भी विचाराधीन है। दोनों पक्षों पर शांतिभंग की कार्रवाई की जा रही है।

घटना के बाद डंडे दिखाते पीड़ित। संवाद- फोटो : शीतग्रह संचालकों के साथ बैठक करते डीएम संतोष कुमार शर्मा,सीडीओ शत्रोहन वैश्य व अन्य। स्रोत विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें