फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महावीर जयंती: धूमधाम से निकाली गई पालकी यात्रा

Tue, 19 Apr 2016 07:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
महावीर जयंती पर पालकी यात्रा निकाली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
श्री दिगंबर जैन समाज के तत्वावधान में आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में भगवान महावीर का मोक्ष कल्याण दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर पालकी यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन


जैन समाज के प्रधान अनिल जैन ने बताया कि आज के दिन जैन धर्म के 24वें तीर्थकर भगवान महावीर को पावारपुरी से मोक्ष की प्राप्ति हुई थी। जैन समाज के प्रवक्ता तुषार जैन ने बताया कि सुबह मंदिर में सभी धर्मप्रेमियों द्वारा लड्डू चढ़ाया गया।

सुबह पांच बजे प्रभात फेरी और 8:30 बजे शहर के मुख्य मार्गों से पालकी यात्रा निकाली गई। पालकी यात्रा कसेरठ बाजार स्थित दिगंबर जैन मंदिर से प्रारंभ होकर  कोठी गेट, अतरपुरा चौपला, गोल मार्केट, सराफा बाजार, मंडी पाटिया होते हुए वापिस मंदिर पर संपन्न हुई।
विज्ञापन


शाम के समय लकी ड्रा के बाद कीर्तन और धार्मिक तंबोला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सुखमाल जैन, वीरेंद्र, मनोज, विनोद, सुनील, शुभम, सौरभ, आकाश, हिमांशु, केशव, अशोक, पंकज, सुरेश, मधु, रेनुका, वंदना, रेखा, याशिका, कोमल, मेघा, रिचा, सुनीता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें