फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वर्ग आश्रम रोड पर गरजा महाबली

Thu, 28 Jan 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वर्ग आश्रम रोड पर पुलिस, प्रशासन, नगर पालिका, एचपीडीए की संयुक्त टीम ने सड़कों से अतिक्रमण को हटवाया। जेसीबी की मदद से नाले के ऊपर लगे टीन शेड और कॉलेज के बाहर लगे होर्डिंग को भी हटाया। टीम बृहस्पतिवार को भी अभियान चलाएगी।
विज्ञापन


शहर की स्वर्ग आश्रम रोड पर अतिक्रमण के कारण आए दिन जाम लग रहा था। गढ़ रोड फाटक बंद होने के कारण यह एक अस्थाई मार्ग बना हुआ है। जिसमें जाम में फंसकर शहरवासियों को परेशान होना पड़ता है।

बुधवार सुबह एसडीएम शमशाद हुसैन, सीओ विशाल यादव, पालिका के सहायक अभियंता एसके सक्सेना, प्राधिकरण के सहायक अभियंता अनुराग चौधरी, अवर अभियंता एलपी सिंह, रोहित पाठक, तेजपाल सिंह भी तीन जेसीबी, और पालिका के कर्मचारियों के साथ पहुंचे।
विज्ञापन


दुकानों के बार रखे सामान को टीम ने हटवा दिया। जबकि नाले के ऊपर लगी टीनों को जेसीबी से तुड़वा दिया। अभियान चलते ही अतिक्रमणकारियों में अफरा तफरी मच गई। कई दुकानदारों ने तो स्वयं ही अपने टीन शेड उतारने शुरू कर दिए। करीब 6000 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें