फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदन चौहान व उनकी पत्नी पर धमकी देने का आरोप

Fri, 17 Feb 2017 09:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
धमकी - फोटो : demo pic
विज्ञापन
मनोरंजन कर राज्यमंत्री मदन चौहान और उनकी पत्नी पर चुनाव प्रचार के दौरान जान से मारने का आरोप लगाते हुए एक आरटीआई एक्टिविस्ट ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


पलवाड़ा गांव निवासी आरटीआई एक्टिविस्ट सुखबीर सिंह ने बहादुरगढ़ थाने में तहरीर देते हुए बताया कि चुनाव के दौरान पहले मदन चौहान की पत्नी और फिर बाद में राज्यमंत्री ने गाली गलौज करते हुए अपने पक्ष में मतदान नहीं पर जान से मारने की धमकी दी थी।

वह और उसका परिवार बुरी तरह खौफजदा हैं। आरटीआई एक्टिविस्ट ने मंत्री और उनकी पत्नी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है। वहीं, मनोरंजन कर राज्यमंत्री मदन चौहान ने बताया कि आरोप पूरी तरह निराधार और बेबुनियाद हैं।
विज्ञापन


जिसने तहरीर दी है, उससे चुनाव प्रचार के दौरान और मतदान के बाद भी उनकी कोई वार्ता नहीं हुई है। उधर, एसआई रणवीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें