भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा सेवा समिति के तत्वावधान में मंगलवार को गऊशाला से भगवान जगन्नाथ की भव्य प्रभात फेरी निकाली गई। प्रमुख मार्गों से निकली प्रभातफेरी का श्रद्धालुओं ने जगह-जगह फूल बरसाकर स्वागत किया।
प्रभात फेरी गऊशाल से शुरू होकर भगवानपुरी, शक्तिनगर, कृष्णा नगर, जेके कालोनी, इंद्रलोक, शीतला माता मंदिर मजिस्ट्रेट कालोनी, पीर वाली गली, मिलन पार्टी हॉल होते हुए विपिन गुलावठी वालों के यहां पहुंचकर विश्राम लिया।
इस दौरान जीतू ने ‘लो आ गया कीर्तन वाला’ भजन व कालीचरण ने ‘हरी नाम की धुन’ भक्तिगीत सुनाकर समा बांध दिया। इस दौरान श्रद्धालुओं के जयकारों से समूचा माहौल गूंज उठा। इस दौरान हरिओम, राजेश, गोपाल, संजय, पवन, मोनू,
अजय, रतनलाल, दिनेश व नरेश सुनील आदि मौजूद। बुधवार को प्रभात फेरी त्रिवेणी गंज स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर से शुरू होकर दादावाड़ी, जवाहर गंज, आर्य नगर, ज्ञान लोक, विवेक विहार से होते हुए राधापुरी में गोपाल मेडिकल वालों के यहां विश्राम करेगी।