फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: टेंट कारोबारी से नकदी और मोबाइल लूटा

Tue, 01 Apr 2025 10:21 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव लुहारी के जंगल में टेंट कारोबारी को तमंचे से भयभीत करते हुए तीन बदमाश हजारों रुपये की नकदी और मोबाइल लूट कर फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद पीडि़त ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


गांव लुहारी निवासी छोटन ऊर्फ विजय पाल सिंह ने तहरीर देते हुए बताया कि वह टेंट का कारोबार करते हैं। सोमवार की रात वह पड़ोसी गांव खेड़ा में टेंट का काम पूरा करने के बाद अपने घर के लिए लौट रहे थे। जैसे ही वह गांव के जंगल में पहुंचे तो सामने से बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने उनकी बाइक रूकवा ली। आरोपियों ने पहले तो उनकी पिटाई की। जिसके बाद तमंचे के बल पर बुरी तरह भयभीत कर दिया। तीनों बदमाश उनके पास मौजूद साढ़े चार हजार रुपये की नकदी और मोबाइल फोन लूट कर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। बदमाशों के जाने के बाद वह गांव पहुंचे। जहां से 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद गांव में पहुंचे पुलिसकर्मियों ने जांच भी की।
विज्ञापन


सीओ वरूण मिश्रा का कहना है कि मामले की जांच करते हुए बदमाशों की तलाश कराई जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें