फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलएन स्पोर्ट्स अकादमी बनी विजेता

Sun, 20 Dec 2015 11:44 PM IST
अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़ रोड स्थित एलएन स्पोर्ट्स अकादमी के मैदान पर रविवार को एलएन स्पोर्ट्स अकादमी हापुड़ और एसजैड़ अकादमी गढ़ के बीच खेले गए 30-30 ओवरों के मैच में एलएन स्पोर्ट्स अकादमी 53 रनों से विजयी रही।
विज्ञापन


 इसमें राकेश त्यागी को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। एलएन स्पोर्ट्स अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 243 रन बनाए। इसमें राकेश त्यागी 94 रन और शिवम चौधरी का 60 रन का योगदान रहा। एसजैड़ अकादमी की तरफ से अनिल ने 3 विकेट झटके।

 एसजैड़ अकादमी निर्धारित 30 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 190 रन ही बना सकी। जिसमें इंसाअल्लाह ने 40 रन, दीक्षांत ने 43 रन और नवीन का 28 रन का योगदान रहा।
विज्ञापन


एलएन स्पोर्ट्स अकादमी की तरफ से अक्षय ने 3 विकेट, अनुभव नटवरलान व राकेश त्यागी ने 2-2 विकेट झटके। मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी राकेश त्यागी को चुना गया। इस अवसर पर एनएन पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर पंकज अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें