फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘यज्ञ से मनुष्य का कल्याण होता है

Sun, 20 Dec 2015 11:35 PM IST
अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर रोड स्थित सरस्वती बाल मंदिर स्कूल में रविवार को 10 वां 31 कुण्डीय यज्ञ, भक्ति सत्संग और पारिवारिक मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया। यज्ञ में 124 सपत्नीक यजमानों ने आहुति प्रदान की।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ संजय गर्ग और राजेंद्र कुमार सिंहल ने किया। प्रधानाचार्य सुनील शर्मा ने ब्रह्ना विजेंद्र माहेश्वरी का माल्यार्पण किया। ब्रह्ना विजेन्द्र ने कहा कि मनुष्य  को जीवों के कल्याण के लिए समय-समय पर यज्ञों का आयोजन करते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि यज्ञ से मनुष्य का कल्याण होता हैै।

मनुष्य अपने दुखों को तभी भूल सकता है, जब वह पूर्ण श्रद्धा से अपना समर्पण ईश्वर के समक्ष कर देता है।
उन्होंने श्रीकृष्ण चरित्र का वर्णन करते हुए कहा कि जो उसकी शरण में जाता है, वह सब प्रकार से तृप्त हो जाता है।  


इस अवसर पर कमलेश अग्रवाल, सुधांशु माहेश्वरी, मंगल सेन, वेद कुमार, संजय सिंघल, रविन्द्र माहेश्वरी, रामस्वरूप भारती, देवेन्द्र माहेश्वरी, पूर्व विधायक जय प्रकाश, सचिन शर्मा आदि मौजूद रहे। स्कूल के प्रबंधक अनिल अग्रवाल ने सभी का आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें