फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: नलकूपों पर लगेंगी लाइटें, रात्रि में होने वाले हादसों पर लगेगी लगाम

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। नगर पालिका द्वारा शहर में स्थापित करीब 35 नलकूपों, अवर जलाशयों और जेडपीएस पर सोलर लाइटें लगवाई जाएंगी। इस कार्य पर करीब 21.75 लाख रुपये खर्च होंगे। इसके लिए पालिका ने टेंडर प्रक्रिया शुरू की है।
विज्ञापन


पालिका द्वारा 15वें वित्त आयोग से मिली धनराशि से यह कार्य कराया जाएगा। नलकूपों और अवर जलाशयों पर अंधेरे के कारण कई बार रात्रि में लोगों को चोट तक लग जाती है। यहां तक कि खराबी आने पर मरम्मत तक का कार्य नहीं हो पाता है। जिससे लोगों को कई बार पूरी रात पानी की आपूर्ति भी नहीं मिल पाती है। इसके अलावा अवर जलाशयों पर लोगों के साथ हादसे होने का खतरा रहता है। इस कारण पालिका द्वारा सोलर लाइटें लगवाई जा रही हैं।

मामले में पालिका के अधिशासी अधिकारी संजय कुमार मिश्रा का कहना है कि उच्च अधिकारियों के आदेश पर पालिका द्वारा सोलर लाइटें लगवाई जा रही हैं। इसके लिए टेंडर निकाला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें