सड़क हादसे में मृतक गगन त्यागी। फाइल फोटो
ब्रजघाट। पलवाड़ा मार्ग पर शुक्रवार की सुबह ट्रक की टक्कर से बाइक सवार बैंककर्मी की मौत हो गई। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
जनपद बुलंदशहार के थाना नरसैना क्षेत्र के गांव रवानी कटीरी निवासी सुनील त्यागी ने दी तहरीर में बताया कि उनका बेटा गगन त्यागी (28) जनपद अमरोहा के गजरौला क्षेत्र में स्थित निजी बैंक शाखा में काम करता था। शुक्रवार की सुबह उनका बेटा बाइक पर सवार होकर बैंक जा रहा था। जैसे ही वह गढ़ कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ब्रजघाट-पलवाड़ा मार्ग पर गांव बलवापुर के निकट पहुंचा तो पीछे से आए ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर ही उनके बेटे की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि तहरीर पर ट्रक चालक उस्मान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
सड़क हादसे में मृतक गगन त्यागी। फाइल फोटो