घटना के बाद लोग घरों से बाहर निकल आए और देर रात तक दहशत बनी रही। लोगों ने बताया कि तेज आवाज के साथ बिजली गिरी और कुछ ही सेकंड में पूरे इलाके में उपकरण बंद हो गए।
शुक्रवार की रात पिलखुवा के अलवी नगर में आकाशीय बिजली गिरने से करीब 10 घरों में भारी नुकसान हुआ। एक ही झटके में कई घरों के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जल गए और पूरे मोहल्ले में अफरा-तफरी फैल गई।
विज्ञापन
सबसे ज्यादा नुकसान अहसान अंसारी के मकान पर हुआ। तेज धमाके के साथ इनवर्टर, बैट्री और सोलर पैनल पूरी तरह जल गए। इसके बाद आसपास के घर भी इसकी चपेट में आ गए और एक के बाद एक उपकरण खराब होते चले गए। इसके अलावा आसामौहरद, सरफराज, सलीम, तहसीन, कारी सलामत, हमजा, गुलफाम, बिलाल, साहिद और इरफान के घरों में भी नुकसान हुआ। अधिकतर घरों में टीवी, पंखे और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर खराब हो गए।
घटना के बाद लोग घरों से बाहर निकल आए और देर रात तक दहशत बनी रही। लोगों ने बताया कि तेज आवाज के साथ बिजली गिरी और कुछ ही सेकंड में पूरे इलाके में उपकरण बंद हो गए। नुकसान का आंकलन करने पर हजारों रुपये के सामान के खराब होने की बात सामने आई। लोगों ने प्रशासन से राहत और जांच की मांग की है।