गाजियाबाद। गाजियाबाद क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से शुक्रवार को अंडर-23 और सीनियर खिलाड़ियों का ट्रायल राजनगर एक्सटेंशन स्थित अल्फा क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजित किया गया। ट्रायल में गाजियाबाद से अंडर-23 वर्ग में 159 और सीनियर वर्ग में 72 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इनमें 110 बल्लेबाज, 62 तेज गेंदबाज, 47 स्पिन गेंदबाज और 12 विकेटकीपर शामिल रहे। खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं को प्रभावित करने का प्रयास किया। वहीं, बागपत से भी अंडर-23 और सीनियर वर्ग के कुल 14 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इनमें चार बल्लेबाज और 10 गेंदबाज शामिल रहे। चयनकर्ताओं ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया और आगामी प्रतियोगिताओं के लिए संभावित टीम चयन की प्रक्रिया शुरू की। यह ट्रायल जीसीए अध्यक्ष राकेश मिश्रा, सचिव मनोज माकड़ और निदेशक मतलूब मोहम्मद की देखरेख में संपन्न हुआ। संवाद