फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: खाद की घटतौली में समिति की लापरवाही उजागर

Tue, 15 Apr 2025 10:48 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। बक्सर स्थित सहकारी समिति से खाद की घटतौली में समिति के कर्मचारियों की लापरवाही सामने आई है। क्योंकि स्टॉक प्राप्त के पांच दिन बाद भी उन्होंने घटतौली की कोई जानकारी नहीं दी। किसानों के हंगामे के बाद इसका खुलासा हो सका था। एआर कोऑपरेटिव ने रिपोर्ट तैयार करा दी है, जिसे डीएम को सौंपा जाना है।
विज्ञापन


सहकारिता विभाग की जिले में 32 समितियां हैं, जिनसे किसानों को यूरिया, डीएपी उपलब्ध कराया जाता है। बक्सर स्थित सहकारी समिति पर पिछले दिनों भाकियू कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर डीएपी के कट्टों में तीन किलो तक कम उर्वरक होने की शिकायत की थी। घटतौली की वीडियोग्राफी भी की गई थी।

इस प्रकरण में एआर कोऑपरेटिव द्वारा मामले की जांच के लिए टीम का गठन किया। टीम ने रिपोर्ट तैयार कर ली है। दरअसल, मालगाड़ी के जरिए हापुड़ स्टेशन पर डीएपी आती है। यहां से ट्रक के जरिए उर्वरक पीसीएफ गोदाम भेज दिए जाते हैं। जहां से डिमांड के अनुसार समितियों पर उर्वरक सप्लाई होते हैं।
विज्ञापन


जांच में पाया गया है कि जिस तिथि को समिति ने उर्वरक प्राप्त किया, उस समय वजन आदि का सत्यापन नहीं किया। इस लापरवाही के कारण ही यह पता नहीं चल सका कि किस स्तर पर घटतौली की गई थी। स्टॉक मिलने के पांच दिन बाद किसानों ने हंगामा किया, जांच में 156 कट्टों में घटतौली थी। अब ऐसे में समिति के कर्मचारियों की ही लापरवाही इसका कारण बनती है।

बहरहाल, इस मामले में जांच रिपोर्ट तैयार है। जिसे डीएम के समक्ष प्रस्तुत किया जाना है। डीएम के मार्गदर्शन पर ही आगामी कार्रवाई की बात अधिकारी कह रहे हैं।

कोट-

बक्सर समिति के मामले में जांच रिपोर्ट तैयार कर ली गई है। समिति की लापरवाही सामने आ रही है। हालांकि रिपोर्ट डीएम के समक्ष प्रस्तुत की जानी है, इसके बाद आगामी कार्रवाई होगी। - प्रेम शंकर, एआर कोऑपरेटिव।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें