फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: नवजातों को अस्पताल में छोड़ भाई के साथ मायके पहुंची प्रसूता, लापता होने का मचा शोर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हापुड़। गढ़ रोड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के एसएनसीयू वार्ड में रह रही प्रसूता अपने दो नवजातों को नर्सरी में छोड़ भाई के साथ मायके चली गई। परिजनों ने महिला के गुम होने की बात कह शोर मचाना शुरू कर दिया। सीसीटीवी की फुटेज में महिला अपनी स्वेच्छा से भाई के साथ जाती दिखी, नवजातों के स्वस्थ होने पर सोमवार को उनकी भी अस्पताल से छुट्टी कर दी गई।
सीएचसी के अधीक्षक डॉ.दिनेश खत्री ने बताया कि हापुड़ के मोहल्ला भंडा पट्टी निवासी गुफरान की पत्नी दृक्षा को गाजियाबाद में ऑपरेशन से दो बच्चे हुए थे। एक बच्चा महज 1380 ग्राम का था, दोनों को ही सांस लेने में समस्या हो रही थी। पांच नवंबर को दोनों नवजात हापुड़ सीएचसी की नर्सरी में भर्ती कराए गए।
विज्ञापन


बच्चों की फीडिंग आदि के लिए उनकी मां को भी एसएनसीयू में ही रखा गया था। बताया गया कि महिला और परिजनों में कुछ विवाद हो गया। जिस कारण सोमवार सुबह नवजात बच्चों को छोड़करउनकी मां अस्पताल से बाहर चली गई। दो घंटे तक जब वह एसएनसीयू में नहीं आई तो परिजनों ने उसके गुम होने की बात कह शोर मचाना शुरू कर दिया।

मामला सीएचसी अधीक्षक तक पहुंचा तो उन्होंने सीसीटीवी की फुटेज खंगाली। जिसमें महिला अपनी स्वेच्छा से ही अस्पताल से बाहर जाती दिखी, बाहर अन्य स्थानों पर लगे कैमरों की फुटेज में पता चला कि महिला अपने भाई के साथ चली गई, बाद में परिजनों ने बताया कि वह मायके चली गई है। बच्चों के स्वस्थ होने पर सोमवार को ही उन्हें नर्सरी से छुट्टी दे दी गई, जिसके बाद परिजन बच्चों को लेकर घर लौट गए।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डॉ.दिनेश खत्री ने बताया कि प्रसूता और परिजनों का आपस में ही कोई विवाद था। नवजातों को उपचार देकर, स्वस्थ कर दिया गया। सोमवार को उनकी छुट्टी भी कर दी गई। कैमरे में महिला अपनी स्वेच्छा से जाती दिखी।डॉ.दिनेश खत्री, सीएचसी अधीक्षक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें