फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: पटाखों की चिंगारी से मकान में लगी आग, हजारों का सामान जला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ब्रह्मनान में पटाखों की चिंगारी से एक मकान की ऊपरी मंजिल में आग लग गई। जिससे हजारों रुपये के सामान और कपड़े जल गए। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। हालांकि इस दौरान किसी व्यक्ति को चोट नहीं आई।

ब्रह्मनान निवासी सोनू सिंघल यहां स्थित अपने मकान में मां रमा रानी के साथ किराये पर मकान की पहली मंजिल पर रहता है। रविवार रात वह किसी काम से घर के बाहर गया था और मां पूजा की तैयारी कर रही थी। इस दौरान मोहल्ले में छुड़ाये जा रहे पटाखों से निकली चिंगरी के कारण अचानक मकान में आग लग गई। इससे पहले मां को पता चलता आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों की सूचना पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी मनु शर्मा ने बताया कि आग से फर्नीचर, कपड़े व अन्य सामान जल गया। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें