फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमड़ा कारोबारियों के यहां छापा, सात गोदाम सील

Thu, 23 Mar 2017 09:21 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
चमड़ा कारोबारियों के यहां छापा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अवैध बूचड़खानों व पशु अवशेष गोदामों पर सील की कार्रवाई बृहस्पतिवार को भी जारी रही। रामपुर रोड पर टीम ने सात चमड़ा गोदाम सील किए। कार्रवाई से व्यापारियों में हड़कंप मच गया। इसी बीच टीम ने चमड़ा मंडी को भी सील करने की कार्रवाई शुरू की तो वहां मंडी संचालक पहुंच गए।
विज्ञापन


मंडी संचालकों ने मामला प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में विचाराधीन होने की बात कही। इस पर टीम ने शुक्रवार को दस्तावेज लेकर कार्यालय आने की बात कहते हुए फिलहाल सील नहीं लगाई।


बृहस्पतिवार शाम एसडीएम डॉ. अजय श्रीवास्तव व सीओ सिटी शैलेंद्र सिंह राठौर सहित आलाधिकारी रामपुर रोड पर पहुंचे। यहां उन्होंने अवैध रूप से चल रहे पशु अवशेष व चमड़ा गोदाम के खिलाफ कार्रवाई की।
विज्ञापन


टीम में शामिल अधिकारियों ने एक चमड़ा गोदाम संचालक से दस्तावेज मांगे। दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर उसे सील कर दिया गया। लगभग दो घंटे की कार्रवाई के दौरान टीम ने चमड़ा कारोबारी गुलजार, हाजी इस्लाम, याकूब, वाहिद,

आस मोहम्मद शाहिद, हाजी शाहिद व इस्लाम के गोदाम सील किए। इस दौरान टीम चमड़ा मंडी पहुंची। यहां टीम ने उसे बंद देखकर सील करने की कार्रवाई शुरू की। इसी दौरान मंडी सचिव हाजी केसर इलाही कुरैशी वहां पहुंचे।

अधिकारियों ने उनसे दस्तावेज मांगे तो उन्होंने बताया कि मामला प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में विचाराधीन है। इस पर टीम ने शुक्रवार को दस्तावेज दिखाने की बात कही। इसके बाद टीम लौट आई। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें