फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों के लेट होने पर यात्री बेहाल

Fri, 20 May 2016 08:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
train - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
भीषण गर्मी में ट्रेनों का शेड्यूल गड़बड़ा गया है। ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों की देरी से पहुंच रही है। ट्रेनों के लेट होने से यात्रियों को भीषण गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


भीषण गर्मी ट्रेनों की गति पर भी ब्रेक लग गया है। स्थिति का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दिल्ली से बरेली की ओर जाने वाली बरेली एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से आधा घंटा, मुरादाबाद से आनंद विहार की ओर जाने वाली मेमू आधा घंटा,

इलाहाबाद से चलकर सहारनपुर की ओर जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से सवा घंटा की देरी से आई।  इसके अलावा बरेली से चलकर नई दिल्ली की ओर जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से आधा घंटा की देरी से पहुंची।
विज्ञापन


फैजाबाद से चलकर दिल्ली की ओर जाने वाली फैजाबाद एक्सप्रेस डेढ़ घंटा की देरी से आई। रक्सौल से चलकर दिल्ली की ओर जाने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से दो घंटा की देरी से पहुंची।

शहीद एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से सवा घंटा की देरी से पहुंची।बरेली से चलकर भुज की ओर जाने वाली आला-हजरत एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से सवा घंटा की देरी से आई। ट्रेनों के लेट होने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

यात्रियों का कहना है कि पिछले काफी दिनों से ट्रेनें लेट आ रही हैं। इस कारण दैनिक यात्रियों को अपने आफिस पहुंचने में परेशानी आ रही है। स्टेशन अधीक्षक वीरेंद्र कुमार का कहना है कि ट्रेनें पीछे से ही देरी से चल रही हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें